जो जन आशावादी होते हैं,
वे विजय सदा ही होते हैं।
जिनके बुलंद हौसले होते हैं,
कभी ना तूफानों से घबराते हैं।
दृढ़ निश्चय जिनके होते हैं,
वे लक्ष्य सदा ही पाते हैं।।
जो निरत सदा सत्कर्मों में,
वे समय व्यर्थ न खोते हैं।।
जिनके नेक इरादे होते हैं,
वे नित राष्ट्र समर्पित होते हैं।।
जो जन औरों के हित जीते हैं,
जग में महापुरुष कहलाते हैं।।
जो सत्य, अहिंसा के साधक,
वे महात्मा गांधी बन जाते है।।
✍️" शिव शिल्पी"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें