सोमवार, 9 मार्च 2020

होली

समस्त भारतवर्ष को होली महोत्सव 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं




अंग रंग से तर व तर, होली के पावन पर्व पर।

रंग प्रेम के पंख लिए, उड़ रहा है पावन पर्व पर।।



मित्रों की टोली चल पड़ी है,प्रेम के रंग लेकर।

हर्षोल्लास संग लेकर ,आज पावन पर्व पर।।



अंग रंग से तर व तर होली के पावन पर्व पर।




होली का पावन पर्व, प्रेम का है समर।

अंग रंग से तर व तर होली के पावन पर्व पर।।



ह्रदय रूपी भूमि में, प्रेम बीज डालने।

आओ मिलकर चलें,रंग ले प्रेम के प्रसंग पर।।



प्रेम रूपी शस्त्र से, नफ़रत को मारने चलें।

प्रेम के समर में हम ,रंग लेकर हाथ पर।।



अंग रंग से तर व तर ,होली के पावन पर्व पर।

रंग प्रेम के पंख लिए उड़ रहा है पावन पर्व पर।।



हिन्द को रंग दें हम, चारों तरफ प्रेम के रंग में।

महक रंगों की बिखर जाए , विश्व में आकाश पर।।



अंग रंग से तर व तर रंगो के पावन पर्व पर।

रंग प्रेम के पंख लिए ,उड़ रहा है पावन पर्व पर।।

कवि✍️शिव शिल्पी

कोई टिप्पणी नहीं:

शायरी : kavi shiv shilpi