सोमवार, 12 अक्टूबर 2020

देश की सीमा पर तैनात जवान

 याद करो तुम वीर शहीदों के पावन फरमान को
सफल कभी न होने दिया है दुश्मन के अरमान को
याद करो भारत मां के पल पल के आह्वान को 
लिए तिरंगा हाथों में लड़े गए बलिदान को।।

याद करो तुम विक्रम बत्रा जैसे वीर जवान को
कारगिल में बढ़ा दिया था भारत मां के मान को
गिरि शिखरों पर कदम रखे लिए हाथ पे जान को
याद करो तुम भारत मां के बेटों के बलिदान को।।



कोई टिप्पणी नहीं:

शायरी : kavi shiv shilpi